गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Jun-2021 10:02 PM
ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. हत्या का आरोप बगल के रहने वाले एक शख्स के ऊपर लगाया गया है, जो मृतका के मां-बाप के ऊपर उस बच्ची से तीसरी शादी रचाने का दबाव बना रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच जारी है.
घटना अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र की है, यहां बंदेली बिगहा गांव में एक नाबालिग लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक बच्ची की मां का कहना है कि घर पर कोई नहीं था. लौट कर आने पर देखा कि बेटी की लाश पड़ी है. बच्ची के गले में दुपट्टा का छोर बंधा हुआ था. उन्होंने कहा कि चंद्रभूषण पासवान ने बेटी की हत्या की है. वह उसकी बेटी से शादी के लिए दबाव बना रहा था.
उधर लड़की के पिता अखिलेश पासवान ने बताया कि वह बालू घाट में काम करने के लिए गए हुए थे. उसकी पत्नी भी कुछ काम से बाहर गई थी. पड़ोसी ने लड़की को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. अखिलेश पासवान ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या करने वाला पड़ोसी चंद्रभूषण दो शादियां कर चुका है. उसकी पहली पत्नी भाग गई थी तो उसने दूसरी शादी की थी. वहीं अब तीसरी शादी के लिए वह दबाव बना रहा था.
सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि आरोपित चंद्रभूषण पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.