ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

चोरों का फेवरेट अड्डा बना आरा सदर हॉस्पिटल, पहले ऑक्सीजन सिलेंडर और अब एक्सरे मशीन उठाकर ले भागे चोर

25-Jul-2021 06:54 PM

ARA : बिहार में आरा का सदर हॉस्पिटल चोरों के फेवरेट अड्डा बन गया है. चोर जब मन करें, यहां आते हैं और कीमती सामान लेकर फुर्र हो जाते हैं. कोरोना काल के दौरान पहले ऑक्सीजन सिलेंडर और अब चोर आरा सदर हॉस्पिटल से एक्सरे मशीन लेकर फरार हो गए हैं. आरा के सिविल सर्जन कहा कि उन्होंने इस घटना को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है जबकि थाने के कोतवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले में रत्ती भर भी जानकारी नहीं है.


घटना आरा नगर थाना इलाके की है. आरा सदर हॉस्पिटल से एक्सरे मशीन की चोरी होने की घटना सामने आई है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ एलपी झा ने बताया कि सुपरिटेंडेंट के ऑफिस के बगल में एक्सरे मशीन लगी थी. लेकिन वह काम नहीं कर रहा था. जिसके कारण आउटसोर्सिंग के जरिए लगाई गई मशीन से ही काम चल रहा था.


सिविल सर्जन डॉ एलपी झा ने आगे बताया कि जो सरकारी सरकारी एक्सरे मशीन ख़राब पड़ी थी, उसे चोर ले भागे. उन्होंने जानकारी दी कि ये घटना घटित हुए तक़रीबन 10 दिन हो गए हैं. जब टेक्नीशियन रामाकांत ने चोरी की सूचना उन्हें दी तो उन्होंने आरा नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई. हालांकि जब इस घटना के बारे में आरा नगर थाने में बातचीत की गई तो थानेदार ने बताया कि उन्हें इस घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है. यहां तक कि थानेदार ने आवेदन मिलने से भी इनकार कर दिया.


गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के दौरान इसी आरा सदर हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर की भी चोरी हुई थी. जिसके बाद खुद सिविल सर्जन डॉ एलपी झा ने सुरक्षा गार्ड और सिक्योरिटी एजेंसी से इस मामले को लेकर शोकॉज किया था.