ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

भोजपुर में हथियार के बल पर जमीन कब्जाने की कोशिश, गुंडों ने पिस्टल भिड़ाकर रुकवाया निर्माण कार्य

01-Jul-2021 09:54 PM

ARA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन आपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हो रही है. ताजा मामला बिहार के आरा का है. यहां कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी है. बदमाशों का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ बदमाश पिस्टल भिड़ाकर एक शख्स को ठोक देने की धमकी दे रहे हैं. 


घटना भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके की बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सहार थाना क्षेत्र के बरूही गांव का है. वायरल वीडियो में तीन बदमाश दिख रहे हैं, जिनके हाथ में पिस्टल और लाठी-डंडा है. वे एक शख्स को पिस्टल भिड़ाकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उसके साथ गाली-गलौज भी करते दिख रहे हैं.



वायरल वीडियो की पड़ताल में यह पता चला है कि पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि बरूही गांव के रहने वाले महाराज प्रसाद अपनी पुस्तैनी ज़मीन पर मकान बनवा रहे हैं. लेकिन कुछ स्थानीय गुंडे इस काम में बाधा पहुंचा रहे हैं. गोली-बंदूक के बल पर निर्माण कार्य को रोकना चाहते हैं. बदमाश जमीन को हथियार के बल पर हथियाना चाहते हैं. 


दरअसल महाराज प्रसाद की 38 डिसमिल जमीन है. जिसपर वह निर्माण कराना चाहते हैं. यह ज़मीन उनकी पत्नी लालमुनी देवी ने अपने श्वसुर शिवनाथ साह से बैय करा लिया था. उसी ज़मीन पर यह लोग मकान बना रहे हैं, जो गांव के ही कुछ दबंगों की आंख में गड़ रहा है. दबंगों ने हथियार के बल पर निर्माण कार्य को रोक दिया है. 


इस घटना के संबंध में पीड़ित लालमुनी देवी के बेटे सुमित कुमार ने बताया कि इसी सप्ताह वह लोग अपना नए घर का निर्माण करवा थे कि इसी बीच गांव के ही रासबिहारी राय और योगेन्द्र राय के बेटे अनिल राय और अरूण राय निर्माण स्थल पर हथियार के साथ आ धमके और काम बंद कराने के लिए मज़दूरों और मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे. जब मेरे पिता महाराज प्रसाद ने विरोध किया तो हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल निकाल लिया और ज़ान से मारने की धमकी देने लगे. साथ ही काम कराने के एवज़ नें भारी भरकम रकम रंगदारी के तौर पर देने की मांग करने लगे. जान माल की डर से मेरे पिता ने काम बंद करा दिया.



इस घटना को लेकर सहार के थानाध्यक्ष ने बताया कि ये मामला उनके संज्ञान में आया है. वायरल वीडियो थोड़े दिन पहले का है. जब वो इस थाने के प्रभारी नहीं थे. हालांकि मामला उनके ही थाना क्षेत्र का है. इसलिए वे कार्रवाई में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उन्होंने थाने पर बुलाया है. आवेदन मिलते ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.