BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
21-Jun-2021 03:55 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के आरा से सामने आ रही है. विजिलेंस की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर बीईओ को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है. गिरफ्तार बीईओ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मामला भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके का है. पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ दबोचा गया है. विजिलेंस की टीम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार एक शख्स ने शिकायत की थी कि बीईओ की ओर से बार-बार उससे रिश्वत की मांग की जा रही है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने फौरन कार्रवाई शुरू की. निगरानी के अधिकारियों ने जाल बिछाया और सोमवार को पीरो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार को 80 हजार घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम किसी गुप्त स्थान पर गिरफ्तार बीईओ अभय कुमार से पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार बीईओ से निगरानी की टीम आरा के किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी. शिकायतकर्ता प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व बीईओ ने उनके विरुद्ध वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर उनके वेतन स्थगन का पत्र वरीय अधिकारियों को लिखा था. वित्तीय अनियमितता के आरोप से मुक्ति के लिए उन्होंने बीईओ से गुहार लगाई थी. इस एवज में बीईओ की ओर से उनसे बतौर रिश्वत 80 हजार रुपये की मांग की गई.
इस पर प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी निगरानी को दी. इसके बाद विजिलेंस की टीम ने अपने स्तर से फौरन कार्रवाई शुरू कर दी. निगरानी के अधिकारियों ने तीन दिनों पूर्व से पीरो में जाल बिछाया. सोमवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे बीईओ अभय कुमार बीआरसी से निकलकर बीडीओ से मिलने जा रहे थे. बीईओ के बीआरसी के गेट पर पहुंचते ही प्रधानाध्यापक उनके पास पहुंचकर उन्हें रुपये देने लगे.
बीईओ ने उनसे नाम बताते हुए कहा कि एक शिक्षक को रुपये दे दीजिएगा. लेकिन, प्रधानाध्यापक ने जबरन बीईओ की जेब में वहीं पर रुपये डाल दिये. बीईओ की जेब में रुपये डालने के साथ ही निगरानी की टीम ने बीईओ को दबोच लिया.