Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान
16-Jul-2021 07:08 PM
PATNA : बिहार के आरा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कुछ ही घंटे में आधा दर्जन बच्चों की मौत की सूचना मिल रही है. स्थानीय विधायक ने इसकी जानकारी दी है. बताया जा रहा है कि 11 और बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है. विधायक ने भोजपुर जिला प्रशासन के ऊपर काम में लापरवाही बरतने को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद आरा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर कई सारे सवाल उठ रहे हैं. यह खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.
मामला भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड का है. यहां बड़ौरा पंचायत में (पश्चिम मांझी टोला) के पहरपुर गांव में डायरिया के कारण 6 बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महज 72 घंटे के भीतर इन सभी बच्चों ने दम तोड़ा है. मरने वालों में एक मासूम बच्ची और 5 लड़के शामिल हैं. मृतकों की पहचान इंदल राम की बेटी रजनी कुमारी (3), बिजेंद्र राम के बेटे महाबीर कुमार (4), बिजेंद्र राम के बेटे अरुण कुमार (3), उपेन्द्र राम के बेटे प्रमोद कुमार (2), नमी राम के बेटे राज कुमार (3) और जितेंद राम के बेटे रवि कुमार (3) के रूप में की गई है.
इन बच्चों के अलावा 11 और बच्चे डायरिया से पीड़ित बताये जा रहे हैं. मनीष कुमार (12 महीना), मधु कुमारी (12 महीना), राधिका कुमारी (4), संकित कुमार (3), बसंती कुमारी (4), कविता कुमारी (18 महीना), काजल कुमारी (7), चंदा कुमारी (4), कमलेश कुमार (5), राज रानी (12 महीना) और अमरेश कुमार (12 महीना) के रूप में की गई है.

भोजपुर जिले के अगिआंव सीट से माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि डायरिया से इन बच्चों की मौत हुई है. लेकिन भोजपुर के सिविल सर्जन डॉ एलपी झा और डीएम रोशन कुशवाहा को खबर तक नहीं है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार सरकार को गरीबों के जान के प्रति कोई चिंता नहीं है. शुक्रवार को पहरपुर गांव पहुंचे एमएलए मनोज मंजिल ने भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा से बातचीत की और तुरंत एक मेडिकल टीम को भेजने को कहा.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में विधायक मनोज मंजिल ने बताया कि गांव में स्थिति बहुत ख़राब है. चारों ओर गंदगी फैली है. जिससे बच्चों में बीमारी फ़ैल रही है. बच्चे डायरिया जैसी जानलेवा बीमारीका शिकार हो रहे हैं. जिला प्रशासन को खबर करने के बावजूद भी वहां कोई साफ़-सफाई नहीं की जा रही है और न ही छिड़काव किया जा रहा है.
मामला सामने आने के बाद फर्स्ट बिहार की टीम ने भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा और आरा सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ एलपी झा से बातचीत करने की कोशिश की. हालांकि उनकी ओर से कोई भी रेस्पोंस नहीं दिया गया.
