Bihar teacher leave : बिहार में शिक्षक छुट्टी में बड़ा बदलाव: अब इस तरह की छुट्टी में रविवार नहीं जोड़ा जाएगा; मंत्री ने कर दिया एलान Bihar News: बिहार में फैमिली प्लानिंग ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने NH किया जाम Earthquake : भूकंप के झटके से दहला भारत का यह शहर, तेज झटकों के बाद घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द पटना हाईकोर्ट का ऐतिहासिक क्षण: पहली बार 46 न्यायाधीशों के साथ काम करेगा, 9 नए जजों की नियुक्ति जल्द Government holiday : होली से पहले वेतन और बोनस का तोहफा, कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान;2, 3 और 4 मार्च को रहेगी छुट्टी BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब
20-Jun-2021 09:10 PM
By K K Singh
ARA : इस वक़्त एक ताजा खबर आरा से सामने आ रही है. एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में एक अन्य शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
घटना भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र की है, जहां सियाडीह गांव के एक भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है जिनकी मौत हुई है, वे दोनों मां-बेटे हैं. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि बाइक और सफारी गाड़ी में आमने-सामने की टक्कर हुई है, जिसमें दोनों की जान गई है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है. बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक अन्य शख्स भी घायल हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
मृतकों की पहचान आयर थाना क्षेत्र के भेडरी निवासी टेगारी राम की 40 वर्षीया पत्नी आशा देवी और उसके 25 वर्षीय पुत्र बितेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इलाज के लिए आरा लाने के क्रम में पीरो थाना क्षेत्र के पकवा टोला निवासी कमलेश राम का 16 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की भी मौत हो गई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतका आशा देवी अपनी भतीजी की शादी में भाग लेने के लिए बहरी महादेव मंदिर गई थी. शाम में वह अपने पुत्र एवं भांजे के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीरो के बाहरी महादेव मंदिर से अपने गांव भेडरी जा रही थी. इसी बीच चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के समीप अनियंत्रित टाटा सफारी वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण तीनों की मौत हो गई.