BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
30-May-2021 08:03 PM
ARA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी इसकी तस्करी और खरीद-बिक्री धड़ल्ले से चल रही है. ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां पुलिस ने एक ब्यूटी पार्लर में शराब के धंधे का खुलासा किया है. पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. महिला से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामला भोजपुर जिले के हसन बाजार का है, जहां एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में शराब बेच रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस ब्यूटी पार्लर को भी पुलिस ने सील कर दिया है. यहां से अंग्रेजी शराब के 4 टेट्रा पैकेट, 750 एमएल के 2 बोतल और 350 एमएल के 2 बोतल बरामद किये गए हैं. बरामद पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जिस महिला को गिरफ्तार किया गया है, उसका नाम चंदा देवी बताया जा रहा है, जो भोजपुर जिले के पचमा गांव के रहने वाले कुंदन कुमार की पत्नी बताई जा रही है.
जानकारी मिली है कि चंदा का पति कुंदन कुमार ही मुख्य रूप से शराब का धंधा करता था. इसी ब्यूटी पार्लर के बगल में कुंदन भी श्रृंगार की दुकान चलाता है और शराब का धंधा करता है. जब पुलिस टीम छापेमारी के लिए पहुंची तो महिला का पति वहां से फरार हो गया. पुलिस फिलहाल कुंदन की दुकान को भी सील कर दी है और उसकी तलाश में जुट गई है.
हसनबाजार ओपी प्रभारी शिवेंदु कुमार के अनुसार पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि हसनबाजार के कातर मोड़ के समीप शराब बेची जा रही है. इस मामले में पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और गिरफ्तार महिला को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.