Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
27-Sep-2021 03:38 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है. यहां बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन लोगों को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. भोजपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के बड़हरा थाना इलाके की है. यहां बिराहिमपुर पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मार दी है. इस घटना में गोली लगने से एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है. बाकि के दो लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. आनन-फानन में जख्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या थे. मृतक 35 वर्षीय किसान बिंद आरा टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ला निवासी रामदेव बिंद का पुत्र बताया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक घायल युवक टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मुहल्ला निवासी रामनारायण यादव का पुत्र है. घायल पेशे से वकील बताया जाता है. इलाज शहर के बाबूबाजार स्थित निजी अस्ताल में चल रहा है. हमले में बाल-बाल बचा विनोद कुमार उजियार टोला मुहल्ला निवासी रामाधार का पुत्र है और पेशे से ठीकेदार है.
बताया जा रहा है कि दोनों जख्मियों में से एक शख्स आरा सिविल कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करते हैं. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. इधर वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिरकार बदमाशों ने इस बड़ी घटना को अंजाम क्यों दिया. जख्मी मुन्ना यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त किसान बिंद एवं विनोद ठीकेदार के साथ कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी अंतर्गत बीरमपुर (कृतपुरा) गांव में विनोद ठीकेदार की साइड पर गए थे.
इसके बाद वे तीनों बाइक से मछली लेने बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर घाट पर गए. जब वे लोग मछली लेकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान बिराहिमपुर -करजा पुल के समीप दो बाइक पर सवार छह की संख्या में हथियारबंद बदमाश वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.