ब्रेकिंग न्यूज़

Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना

बिहार के अधिकारों ने हड़प ली सरकारी संपत्ति, अब FIR दर्ज

बिहार के अधिकारों ने हड़प ली सरकारी संपत्ति, अब FIR दर्ज

15-Jan-2023 08:28 AM

PATNA : बिहार सरकार के अधिकारी हमेशा किसी न किसी कारणों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इनमें से ज्यादातर मामलों में उनकी कार्यशैली पर सवाल होते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार सरकार के राज्य परियोजना प्रबंधकों से जुड़ा हुआ है। इन्होने सरकार की ही संपत्ति पर अपना अधिकार जमा लिया है।


दरअसल, महिला बाल विकास निगम के लिखा अधिकारी ने शनिवार को निगम के तीन पूर्व राज्य परियोजना प्रबंधकों समेत चार लोगों विरुद्ध सरकारी संपत्ति हड़पने की प्राथमिकी कोतवाली थाने में दर्ज करवाई है। इस प्राथमिकी के अनुसार पाटलिपुत्र थाने के नेहरू नगर निवासी रूपेश कुमार सिन्हा, पटना सिटी के रामअवतार, खत्रीपथ निवासी छवि रंजन,  कदमकुआं थाना के सालिमपुर अहरा निवासी रतनकुमार (तीनों तत्कालीन एसपीएम) और बेली रोड जगदेव पथ मुरलीचक निवासी तत्कालीन प्रबंधक राधेश्याम राम का नाम शामिल है। इसको लेकर सचिवालय थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि निगम के चारों पूर्व अधिकारियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


बता दें कि, रूपेश कुमार सिन्हा, छवि रंजन और रतन कुमार महिला एवं बाल विकास निगम में एसपीएम के पद पर तैनात थे। जबकि राधेश्याम राम निगम के मैनेजर थे। निगम ने कार्य करने के लिए इन लोगों को एक- एक सरकारी लैपटॉप और मोबाइल फोन दिया गया था। दो वर्ष पूर्व जब इन अधिकारियों की सेवा निगम ने समाप्त कर दी। इसके बावजूद आरोपितों ने सरकारी लैपटॉप और मोबाइल विभाग को वापस नहीं किए।


बताते चलें कि, इस संबंध में निगम के लेखा अधिकारी शशि द्विवेदी ने थाने में आवेदन दिया है। उनका कहना है कि चारों को लैपटॉप और मोबाइल जमा करने के लिए कई बार कहा गया था। लेकिन सेवा समाप्त होने के बाद भी वे अवैध तरीके से सरकारी संपत्ति अपने पास रखे हुए हैं। आवेदन देकर इन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गयी है।