ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार में 8 और मरीजों ने कोरोना को हराया, NMCH से सभी को भेजा गया घर

बिहार में 8 और मरीजों ने कोरोना को हराया, NMCH से सभी को भेजा गया घर

16-Apr-2020 02:29 PM

PATNA : देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बिहार से अच्छी खबर सामने आई है. लगातार बढ़ रहे नए  मामलों के बीच   राहत देने वाली खबर यह है कि पटना के एनएमसीएच में भर्ती 8 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है. इसके साथ ही 74 में से बिहार के 37 मरीजों ने कोरोनो का हरा दिया है. कभी खराब हालात के कारण तो कभी डॉक्टरों की शिकायत के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाला पटना का दूसरा बड़ा अस्पताल एनएमसीएच आज कोरोना मरीज को ठीक करने वाला अस्पताल बनकर उभरा है. अबतक यहां से कोरोना के 22 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं. 


 वहीं 6 मरीज़ो का इलाज़ आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है. गुरुवार को आठ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. सभी के चेहरे पर कोरोना से जंग जीतने की खुशी साफ झलक रही थी. NMCH के नोडल कोरोना पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज कोरोना से पीड़ित 8 मरीज़ो को  अस्पताल से छूट्टी दे दी गई.

जिसमें से सिवान के 6 मरीज और गोपालगंज व गया के एक एक मरीज़ शामिल है. वही डॉक्टरों का कहना था कि शुरुआत में उन्हें कोरोना को लेकर बड़ी चुनौती थी. लेकिन धीरे धीरे उस काबू पाया गया और इसका नतीजा यह है कि 22 पेशेंट अस्पताल से ठीक होकर जा चुके हैं.  और कोरोना से पीड़ित मरीज लगातार ठीक हो कर घर जा रहे है.  वही दुबई से लौटे गोपालगंज निवासी रोहित कुमार कोरोना को हराने  के बाद उत्साहित नजर आए.  रोहित ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. संयम और डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए उसे हराया जा सकता है. हालांकि की डॉक्टरों द्वारा NMCH से छोड़े गए आठों मरीज़ो को अभी 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का निर्देश भी दिया है.