ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / बिहार के 8 जिलों में आईबी का अलर्ट, पीएफआई के निशाने पर हैं...

बिहार के 8 जिलों में आईबी का अलर्ट, पीएफआई के निशाने पर हैं ये क्षेत्र

24-Jul-2022 07:03 AM

DESK : बिहार में जिस तरह से आतंकी गतिविधियां बढ़ रही है, वह बेहद चिंताजनक है। इसी बीच अब केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने बिहार के लिए चेतावनी जारी कर दी है। इनमे कई जिलों को अलर्ट किया गया है, जिसमें उत्तर बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत आठ जिले शामिल हैं।



केंद्रीय एजेंसी की मानें तो, जिन जिलों को अलर्ट किया गया है, वहां पीएफआई और कुछ कट्टरपंथी विचारधारा वाले संगठनों द्वारा तनाव फैलाने की साजिश रची जा रही है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले कुछ लोग विशेष आयोजनों में हुजूम का हिस्सा बनकर शामिल हो सकते हैं और हिंसक घटनाओं को अंजाम भी दे सकते हैं। आईबी के इस अलर्ट के बाद राज्य की खुफिया एजेंसियों ने भी संबंधित जिलों को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है।



दरअसल, आईबी द्वारा जारी रिपोर्ट में इस बात का भी ज़िक्र है कि नूपुर शर्मा के बयान पर भी दंगा किया जा सकता है। पिछले दिनों सीतामढ़ी से एक ऐसी घटना सामने आई थी, हालांकि बाद में इस मामले से जुड़ी कुछ दूसरी बातें भी सामने आयी थीं। लेकिन, अब किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी समेत आठ जिलों को अलर्ट रहने की ज़रूरत है।