Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड? बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, खनन विभाग की टीम और पुलिस पर लाठी-रॉड से किया हमला; कई घायल Bihar News : पटना में 22 हजार ऑटो को मिलेगा जोनल परमिट, QR कोड से होगी पहचान; जानें परिवहन विभाग का प्लान BIHAR NEWS : सिलीगुड़ी से पटना लौटते समय भीषण हादसा, पटना हाई कोर्ट के दो वकीलों की गई जान; बच्चा घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई UP पुलिस की तेज रफ्तार गाड़ी; चार जवान घायल
12-Sep-2024 06:07 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के आदेश पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 7 कुख्यात बदमाशों के ऊपर इनाम की घोषणा कर दी है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से इन अपराधियों की तस्वीर भी जारी की गई है।
दरअसल, बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। अपराध की घटनाओं को लेकर सरकार की हो रही फजीहत के बाद एक तरफ जहां कई जिलों के एसपी का तबादला कर दिया गया है वहीं राज्य के 8 शातिर बदमाशों के ऊपर सरकार ने इनाम की घोषणा कर दी है।
सरकार के आदेश पर पुलिस मुख्यालय ने पटना के सुलतानगंज के रहने वाले कुख्यात अपराधी मो. चांद उर्फ आफताब के ऊपर दो लाख रुपए इनाम की घोषणा की है। पहले इसके ऊपर सरकार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था, जिसे अब बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिए गए हैं। मोहम्मद चांद के खिलाफ कुल 6 मामले दर्ज है। इन सभी मामलों में मो.चांद फरार चल रहा है।
वहीं फतुहां के कुख्यात बदमाश बजरंगी यादव उर्फ बिट्टू पर एक लाख, जहानाबाद के घोसी निवासी कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम के ऊपर एक लाख, जहानाबाद के ही हुलासगंज के अनिल यादव उर्फ सद्दाम पर एक लाख, 10 मामलों में फरार चल रहे वैशाली के बिदुपुर के रहने वाले कर्मवीर उर्फ धर्मवीर के ऊपर दो लाख का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अलावा वैशाली के ही बिदुपुर के रहने वाले राजा साह पर एक लाख, बिदुपुर के ही मो.साहिल के ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। वहीं समस्तीपुर से अगवा महिला की खबर देने वाले को भी पुलिस एक लाख रुपए इनाम देगी। महिला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।