ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार के 6 जिले बने कोरोना फ्री, 29 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी, यहां देखिये पूरा डाटा

बिहार के 6 जिले बने कोरोना फ्री, 29 मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी, यहां देखिये पूरा डाटा

13-Apr-2020 05:34 PM

PATNA : कोरोना वायरस के मामले इंडिया में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 796 कोरोना के नए मामले आए हैं. देश में अब मरीजों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है. जिसके कारण इंडिया में अब मौत का आंकड़ा 308 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 857 लोग रिकवर हो चुके हैं. 141 लोग सिर्फ एक दिन में रिकवर हुए हैं.


बिहार में भी एक मामले का इजाफा हुआ है. जिसके कारण अब सूबे में मरीजों की संख्या 65 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस  वक्त एक बड़ी जानकारी साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि सीवान के एक और मरीज ठीक हो गए हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वालों मरीजों की संख्या 29 हो गई है. एक तरफ कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से इंडिया परेशान हैं. देश भर में आकंड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर राहत भरी एक बड़ी खबर इस वक्त पटना से सामने आई है. सूबे में कोरोना से प्रभावित 6 जिले फिलहाल कोरोना फ्री हो गए हैं. बिहार में अब तक 11 जिलों में कोरोना के मामले सामने आये थे. इसमें से 6 जिलों में अब कोरोना का खात्मा हो गया है. यानी कि अब महज 5 जिलों में ही कोरोना के एक्टिव केस हैं.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अब तक 65 मामले सामने आये हैं. जिसमें से 29 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है. जबकि एक व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से हुई है. फिलहाल सूबे में अभी भी 35 केस एक्टिव हैं. देश में फिलहाल स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. इसके साथ ही सूबे में 29 लोग कोरोना को मात देकर एक नई जिंदगी हासिल किये हैं.


बिहार में अब तक 11 जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं. जिसमें से 5 जिले ही फिलहाल प्रभावित हैं. क्योंकि मुंगेर, पटना, नालंदा, सारण, भागलपुर और लखीसराय के मरीजों के शत प्रतिशत रिजल्ट सामने आ गए हैं. पटना के सभी 5 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. इसके साथ ही नालंदा के सभी दो मरीज और लखीसराय, सारण और भागलपुर के एक-एक मरीज ने कोरोना को मात देकर नए जीवन को हासिल किया है. यह बिहार स्वास्थ्य विभाग के मेहनत का नतीजा है कि जिस तरीके से हालात बिहार में बेकाबू हो रहे थे. ऐसी स्थिति में डॉक्टर्स ने काफी अच्छा काम किया. डॉक्टर्स के सराहनीय काम का ही नतीजा है कि मुंगेर में एक मौत होने के बाद वहां के 6 मरीज आज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं. इसके साथ ही सीवान के 6, गया के 3, गोपालगंज के 2, नवादा और बेगूसराय के एक-एक मरीज ठीक हुए हैं.