ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट

Home / news / ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 5 IPS अफसर, IPS डी अमरकेश संभालेंगे पटना...

ट्रेनिंग पर जायेंगे बिहार के 5 IPS अफसर, IPS डी अमरकेश संभालेंगे पटना सेंट्रल SP का कार्यभार, देखें पूरी लिस्ट

22-Jan-2020 04:44 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है. नई अधिसूचना के मुताबिक बिहार के 5 आईपीएस अफसर 15 साप्ताहिक विशेष फाउण्डेशन कोर्स की ट्रेनिंग पर जायेंगे. जिसमें पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी, सासाराम डीएसपी ह्रदय कांत, आरा डीएसपी अम्बरीष राहुल, पटना लॉ एंड आर्डर ASP स्वर्ण प्रभात और मोतिहारी डीएसपी विनीत कुमार शामिल हैं.


गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर इन अधिकारियों के प्रशिक्षण अवधि के दौरान दूसरे पुलिस अफसर को जिम्मेदारी सौंपी है. पटना सेंट्रल एसपी विनय तिवारी की जगह ट्रैफिक एसपी डी अमरकेश उनका कार्यभार संभालेंगे. सासाराम डीएसपी ह्रदय कांत की जगह रोहतास डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद, आरा डीएसपी अम्बरीष राहुल की जगह आरा हेडक्वार्टर डीएसपी मुरारी प्रसाद, पटना लॉ एंड आर्डर ASP स्वर्ण प्रभात की जगह पटना ASP चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी और मोतिहारी डीएसपी विनीत कुमार की जगह मोतिहारी ASP शैशव यादव उनका प्रभार देखेंगे.


विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी अधिकारी आगामी 3 फ़रवरी से हैदराबाद ट्रेनिंग में जायेंगे. ये सभी 5 आईपीएस अफसर एमसीआरएचआरडी हैदराबाद में 5 आईपीएस अफसर 15 साप्ताहिक विशेष फाउण्डेशन कोर्स की ट्रेनिंग पर जायेंगे. 

news image