गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Sep-2020 06:13 PM
By Ranjan Singh
PATNA : भारतीय लोक चेतना पार्टी ने इसबार विधानसभा इलेक्शन में 41 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. संवाददाता-सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि ‘‘सम्पूर्ण सामाजिक न्याय के साथ सर्वांगिण विकास’’ के मूल-मंत्र के साथ पार्टी आगे बढ़ने के लिए संकल्पित है.
राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यानंद प्रसाद दांगी ने कहा कि प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया जारी है. इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय कमिटी की भी घोषणा की गई है, जिसमें 2 राष्ट्रीय संरक्षक, 3 राष्ट्रीय उपाध्य, 4 राष्ट्रीय महासचिव और 3 राष्ट्रीय सचिव सहित कुल 12 राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं. राष्ट्रीय कमिटी में प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण सिंह और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय राष्ट्रीय संरक्षक बनाया गया है.
प्रोफेसर कौशलेंद्र कुमार, द्वारिका सिंह दांगी और प्रमोद कुमार उर्फ़ गांधी दांगी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अशोक कश्यप, अखिलेश कुमार सिंह, अधिवक्ता प्रतिमा कुमारी और मदन प्रसाद कुशवाहा को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है.
प्रोफेसर मदन मोहन प्रसाद सिंह, राजेश कुशवाहा और अनिल कुमार दांगी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. भारतीय लोक चेतना पार्टी के गठन के शुरुआत में 4 सदस्यों को राष्ट्रीय कमिटी में शामिल किया गया था. इस कमिटी में 12 नए सदस्यों को जोड़ने के साथ कुल 16 सदस्य राष्ट्रीय कमिटी में शामिल हो गए हैं.