ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / बिहार में 4 DSP पर गिरी गाज, चारों को तुरंत पटना हेडक्वार्टर तलब...

बिहार में 4 DSP पर गिरी गाज, चारों को तुरंत पटना हेडक्वार्टर तलब किया गया

15-Jul-2021 06:23 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर प्रशासनिक महकमे से सामने आ रही है. बिहार सरकार ने दो जिलों के एसपी के बाद राज्य के चार जिलों में तैनात डीएसपी को हेडक्वार्टर क्लोज किया है. इन सभी सीनियर अधिकारियों को बिना देर किये जल्द से जल्द पटना पुलिस हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने को कहा गया है. मुख्यालय एडीजी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी पत्र संख्या 4744 के मुताबिक पटना जिले के पाली डीएसपी तनवीर अहमद, औरंगाबाद जिले के सदर डीएसपी अनूप कुमार, भोजपुर जिले के आरा डीएसपी पंकज रावत और रोहतास जिले में तैनात डिहरी के डीएसपी संजय कुमार को तत्काल पटना स्थित पुलिस हेडक्वार्टर तलब किया गया है.


गौरतलब हो कि भोजपुर, औरंगाबाद, पटना और सारण जिले में बालू के अवैध खनन को लेकर सरकार कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई कर चुकी है.  पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के कई अफसरों पर गाज गिरी है. माना जा रहा है कि इसी कड़ी में इन अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है. इनसभी को रिपोर्ट तलब करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.


आपको बता दें कि बिहार सरकार ने बीते दिन बुधवार को भोजपुर के एसपी राकेश दुबे और औरंगाबाद के पुलिस कप्तान सुधीर कुमार पोरिका को हटा दिया था. इन दोनों अफसरों का तबादला करते हुए पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है.