मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
08-Oct-2020 07:41 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार सर्कार की और से 4 डीएसपी के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. इन अफसरों के प्रमोशन, वेतनवृद्धि और रिटायर्ड डीएसपी के पेंशन में 10 प्रतिशत कटौती करने का दंड दिया गया है. बिहार गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.
बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक एटीएस के सेवानिवृत डीएसपी कृष्ण चंद्र सिंह, हिलसा के तत्कालीन डीएसपी मुत्तफिक अहमद, बांका के तत्कालीन डीएसपी सबिंद्र कुमार दास और जयनगर के तत्कालीन डीएसपी सुधीर कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई की गई है. बिहार सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हिलसा के तत्कालीन डीएसपी मुत्तफिक अहमद और बांका के तत्कालीन डीएसपी सबिंद्र कुमार दास की अगली तीन वेतनवृद्धियां और अगले 3 साल तक प्रमोशन पर रोक लगा दी गई है.
गृह विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक एटीएस के सेवानिवृत डीएसपी और बेगूसराय जिले के तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह के पेंशन में अगले 3 साल तक 10 प्रतिशत कटौती करने का दंड दिया गया है. इसके अलावा सरकार की ओर से जयनगर के तत्कालीन डीएसपी सुधीर कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई संचालन के लिए मधुबनी के डीएसपी प्रभाकर तिवारी को प्रस्तुतीकरण पदाद्धिकारी नियुक्त किया गया है.





