अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
21-Jul-2021 01:15 PM
PATNA : बिहार सरकार ने जिला और इससे नीचे की अदालतों में लंबित पड़े मुकदमों को कम करने के लिए 21 नये अनुमंडल स्तरीय न्यायालय खोलने का निर्णय लिया है. इन अनुमंडल स्तरीय कोर्ट खोलने से संबंधित प्रस्ताव पर विधि विभाग से मंजूरी दे दी गई है. अब यह प्रस्ताव हाईकोर्ट के पास अंतिम निर्णय के लिए गया हुआ है. वहां से मुहर लगने के बाद इन न्यायालयों को खोलने की कवायद शुरू हो जायेगी.
बिहार के फिलहाल 101 अनुमंडल में 21 अनुमंडल ऐसे हैं, जहां न्यायालय नहीं है या जिला न्यायालय में ही अभी अनुमंडल स्तरीय न्यायालय समाहित हैं. इनके खुलने के बाद राज्य के सभी अनुमंडलों में अनुमंडलीय न्यायालय हो जायेंगे. इन 21 नये न्यायालयों के लिए आठ सब जज, मुनसिफ के अलावा 128 अराजपत्रित अधिकारियों के पद का सृजन भी कर दिया गया है. न्यायालय खुलने का अंतिम आदेश जारी होने के साथ ही इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
वर्तमान में 80 अनुमंडलों में अनुमंडलीय न्यायालय मौजूद हैं, जिसमें 37 में अनुमंडलों में सदर अनुमंडल न्यायालय हैं. इन नये अनुमंडलों में खुलने हैं कोर्ट जिन अनुमंडलों में कोर्ट खुलने हैं, उसमें राजगीर, मोहनिया, टेकारी, नीमचक बथानी, रजौली, मढ़ौरा, महाराजगंज, हथुआ समेत अन्य शामिल हैं.