Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा
27-Sep-2019 04:57 PM
PATNA: बिहार के 12 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समस्तीपुर और भागलपुर ,किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और बांका और मुंगेर में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
कई जिलों में कल स्कूल बंद
आपदा प्रबंधन विभाग ने इन जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. जिसके बाद मुजफ्फरपुर, बेतिया, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में शनिवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने के लिए संबंधित जिलों के डीएम ने आदेश जारी किया है. इसके साथ ही सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए बोला गया है.
भारी बारिश को लेकर सरकार अलर्ट
मौसम बदलने के कारण भारी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है पिछले दो दिनों से ही रही बारिश को लेकर नदियां उफान पर है. आपको बता दें कि 28 तारीख को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. जिसे आपदा प्रबंधन को अलर्ट पर रखा गया है. यूपी में बांध में रिसाव होने के कारण भी बिहार को खतरा है. जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि सरकार अपनी तरफ से आपदा को अलर्ट पर रखा है. निरीक्षण किया जा रहा है. सीएम भी लगातार नदियों का मुआयना कर रहे हैं।