ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / बिहार में ट्रेन से शराब और कैश पैसा लाने पर लगेगी रोक, 11...

बिहार में ट्रेन से शराब और कैश पैसा लाने पर लगेगी रोक, 11 स्टेशनों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम तैनात

29-Sep-2020 07:57 AM

PATNA:  बिहार विधानसभा चुनाव में शराब और कैश पैसा ट्रेन से लाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी की गई है. इसको लेकर उत्तर बिहार के 11 स्टेशनों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम की तैनाती की गई है. जो ट्रेनों में छापेमारी और जांच करेगी. इसको लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है. 

टीम में कई अधिकारी भी शामिल

हर स्टैटिक सर्विलांस टीम में तीन सीनियर अधिकारी के साथ कई जवान मौजूद रहेंगे. दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों के पार्सल और यात्री बोगी पर उनकी नजर रहेगी. छपरा, हाजीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी, बेतिया, थावे, सीवान स्टेशन पर टीम तैनात रहेगी.




हवाला कारोबारी एक्टिव


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कई हवाला कारोबारी भी एक्टिव हो गए है. एक सप्ताह के अंदर बिहार में चार हवाला कारोबारी पकड़े गए हैं. सभी चुनाव में कालाधन लगाकर उससे सफेद करने की कोशिश में थे. दो दिन पहले ही सीतामढ़ी के बैरगनिया में भारत नेपाल बॉर्डर पर कार्रवाई कर एसएसबी जवानों ने दो हवाला कारोबारी को पकड़ा था. उनलोगों के पास से करीब 30 लाख रुपए बरामद हुआ था. इसके अलावे मुजफ्फरपुर और कोलकाता में भी ईडी की टीम ने दो हवाला कारोबारी को गिरफ्तार किया था. जिससे 25 करोड़ रुपए का लेने देन का खुलासा हुआ था.