ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार: कड़ाके की ठंड में नंगा कर मासूम को रातभर पीटा, 13 साल...

बिहार: कड़ाके की ठंड में नंगा कर मासूम को रातभर पीटा, 13 साल का बच्चा रोता रहा बिलखता रहा लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी

05-Jan-2022 06:03 PM

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में मासूम को नंगा कर रातभर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। 13 साल के बच्चे की हैवानों ने जिस कदर पिटाई की इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पिटाई का यह वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित के परिजनों का कहना है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। वही सभी आरोपी बेखौफ होकर गांव में घूम रहे हैं। अब पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकने को विवश है। 


घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर के कतालपुर गांव का है। पीड़ित मासूम की उम्र परिजन 13 साल बता रहे हैं। बच्चे के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चा अपने नाना-नानी के घर पर रहता है। बीते 2 जनवरी की देर शाम बच्चा सब्जी खरीदने के लिए बाजार गया हुआ था। जब वह घर नहीं लौटा तब रातभर उसकी खोजबीन परिजनों ने की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।


 फिर अगले दिन सुबह में ग्रामीणों की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी। उसे देख सभी हैरान रह गये। बच्चा निजी स्कूल के कैंपस में रस्सी से बंधा हुआ था। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना परिजनों को दी तब आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। रस्सी को खोलकर परिजन बच्चे को लेकर अपने घर गये। जहां बच्चे ने अपनी आपबीती परिवारवालों को बतायी यह भी कहा कि इस दौरान वीडियो भी बनाया गया। वीडियो बनाने वाले ने कहा गया था कि इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे।  


दरअसल मामला मासूम की पिटाई का है। इस कड़ाके की ठंड में दो लोगों ने पहले मासूम को नंगा कर दिया फिर पोल में हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद दोनों लगातार पिटाई करने लगा। मासूम हाथ जोड़ छोड़ने की गुहार लगाता रहा लेकिन किसी ने उसकी एक ना सुनी। वह यह भी कहता रहा कि हमे जान से मार दीजिए लेकिन इस तरह पिटाई नहीं कीजिये। वह खुद को बेकसूर बताता रहा लेकिन उसकी बातों को सबने अनसुना कर दिया। बच्चे पर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के प्रयास का आरोप था। 


इसी को लेकर लोग उसकी पिटाई कर रहे थे। बच्चे के परिवारवाले इन आरोपों को गलत बता रहे हैं। परिजनों ने गांव के ही अखिलेश दास, निपु और मुन्ना राय पर बच्चे की पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ शिकायत करने के लिए परिजन बैकुंठपुर थाना पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनका आवेदन नहीं लिया। 


अब परिजन न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कड़ाके की ठंड में 13 साल के बच्चे को हैवानों ने नंगा करके और पोल में बांधकर इस कदर पीटा कि किसी के भी रोंगते खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर लोग भी हैरान हैं। गांव के लोग इस घटना से आहत हैं। कुछ लोगों का कहना था कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार इन्हें किसने दिया?