Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Aug-2024 10:01 AM
By First Bihar
GAYA/ ARWAL : आपने अक्सर यह सुना या पढ़ा होगा कि किसी भी जिले का सबसे बड़े ऑफिसर वहां के डीएम होते हैं। आसान भाषा में कहें तो उन्हें एक जिले का मालिक कहा जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि किसी काम को लेकर डीएम ने निर्देश दिया और उसके बाद भी उनसे जूनियर अधिकारी उनकी बातों को नजरअंदाज करें? अब बिहार के दो जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि डीएम साहब ने किसी काम को लेकर अपने जूनियर अधिकारियों को निर्देश दिया बावजूद उसके डीएम साहब के आदेश का कोई असर नहीं दिखा। ऐसी घटना कोई एक जिले में नहीं बल्कि दो जिले में हुई है। इसमें पहली घटना गया की है तो दूसरी घटना अरवल की है।
जानकारी के मुताबिक, गया में इन दिनों पितृपक्ष मेले की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर हर तरह की व्यवस्था पर वहां के डीएम खुद नजर बनाए हुए हैं। लेकिन, कल एक ऐसा वाकया देखने को मिला कि डीएम साहब अपने निर्देश का पालन नहीं होता देख गुस्सा हो गए। वहां देर रात डीएम साहब मेला स्थल का निरिक्षण करने निकल गए, तभी उनको रास्ते में काफी अंधेरा मिला और फिर वो गुस्सा हो गए और जमकर फटकार लगाई।
गया के डीएम डॉक्टर त्यागराजन ने रात 12:00 बजे तक घूम कर मेला और आसपास क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खासकर रात में रोशनी की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही इस बात की सही जानकारी ली की उनके पास जो रिपोर्ट आ रही है तैयारी को लेकर वह जमीनी स्तर पर है भी या नहीं। इस दौरान उन्हें जहां भी कमी नजर आई उसको सही करवाया और लापरवाही करने वाले लोगों को फटकार भी लगाया।
उधर, अरवल में डीएम पर ही सरकारी निर्देश की अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है। यह आरोप कोई आम नहीं बल्कि एक विधायक लगा रहे हैं। अरवल के विधायक महानंद सिंह ने डीएम द्वारा सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के उद्घाटन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि डीएम सरकार के निर्देश की अवहेलना कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री की भी इस मामले में उपेक्षा की गई। भाजपा के कोई दबंग मंत्री होते तो डीएम शायद ऐसा कदम नहीं उठा पातीं।
विधायक ने कहा कि सरकार के सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने एक पत्र जारी किया है कि किसी भी क्षेत्र में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या उनकी पत्नी विकास योजनाओं का उद्घाटन नहीं करेंगे एवं किसी शिलापट पर अपना नाम अंकित नहीं करेंगे। यदि आवश्यकता हुई तो उसे क्षेत्र के मंत्री या सांसद या क्षेत्रीय विधायक या क्षेत्रीय पार्षद शिलापट रखेंगे या उद्घाटन करेंगे। यदि कोई बड़ी योजना हुई तो अनुरोध प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री शिलापट रखेंगे या उद्घाटन करेंगे। लेकिन, अरवल में विकास योजनाओं का शिलापट यहां के डीएम द्वारा लगाया जा रहा है और उद्घाटन किया जा रहा है, जो कहीं से उचित नहीं है।