मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? Pawan Singh Jyoti Singh: कोर्ट में पेश हुईं एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, पावर स्टार क्यों नहीं पहुंचे? BIHAR: रोहतास में महिला की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला दरभंगा एयरपोर्ट को इंटरनेशनल हवाई अड्डा घोषित करने की राज्यसभा में उठी मांग, JDU सांसद ने सदन में उठाया मामला Bihar Bhumi: बिहार के सभी CO-DCLR पर नकेल, एक ही प्रकृति की शिकायत पर अलग-अलग फैसला नहीं होगा, डिप्टी CM ने सभी को दी हिदायत... राजा की शादी में पवन सिंह के नहीं आने पर लोग अंकुश से करने लगे सवाल, गुंजन सिंह ने दिया जवाब, कहा..अब 51 गरीब बेटियों की शादी करवाएंगे पावर स्टार
30-May-2023 07:08 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में मौसम का तापमान एक बार फिर से बढ़ने लगा है। कुछ दिनों की राहत के बाद अब एक बार फिर से गर्मी का सितम शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, इस सप्ताह बिहार के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। एक दो जिलों को छोड़ दें तो बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।
राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 41.1 डिग्री तापमान के साथ औरंगाबाद सबसे गर्म जिला रहा। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को पटना तापमान 40.1 डिग्री, गया 40.3 डिग्री, रोहतास 40.4 डिग्री, नालंदा 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री के आसपास रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। कुछ जिलों में हीटवेव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तर पूर्व बांग्लादेश और मेघालय के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना है। जिसके प्रभाव से उत्तर पूर्व भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।