ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, बड़े टेररिस्ट अटैक में 3...

आतंकी हमले में शहीद हुआ बिहार का लाल, बड़े टेररिस्ट अटैक में 3 CRPF जवान शहीद, दो घायल

18-Apr-2020 09:14 PM

PATNA : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक बड़ा टेररिस्ट अटैक हुआ है. इस बड़े आतंकी हमले में बिहार का एक लाल शहीद हो गया है. बारामूला जिले के सोपोर में हुए इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए हैं. इसके अलावा दो सुरक्षकर्मी घायल भी हुए हैं. बता दें कि आतंकियों ने सोपोर में सीआरपीएफ और पुलिस की ज्वाइंट नाका पार्टी पर हमला किया है.


जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में जो बड़ा आतंकी हमला हुआ है, उसमें बिहार का भी एक लाल शहीद हो गया है. शहीद होने वाले तीनों सीआरपीएफ जवानों में बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले 42 साल के राजीव शर्मा भी शामिल हैं. उनके शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है. गांव वाले उनके बलिदान पर गर्व कर रहे हैं.


शहीद राजीव शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. राजीव के साथ ही महाराष्ट्र के बलधाना जिले के रहने वाले 38 साल के सीबी भकारे और जरात के साबरकांठा जिले के रहने वाले 28 साल के युवा जवान परमार सत्यपाल सिंह ने भी देश के लिए बलिदान हो गए हैं. सीआरपीएफ के दो और जवान जावीद अहमद अमीन और विश्वजीत घोष को भी गोली लगी है. जिन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है.


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के नेवा में सुरक्षा बलों पर हमला कर सीआरपीए और पुलिस के संयुक्त कैंप को निशाना बनाया था. शुक्रवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया था. उसके पैर में गोली लगी थी. जिसे इलाज एक लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.