श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
24-Apr-2020 08:15 AM
PATNA : कैमूर जिले में आठ लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है। भी लोग सासाराम की पहली पॉजिटिव महिलाओं के संपर्क में आए थे।इधर रोहतास जिले में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। दोनों ही जिलो में 15 मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है।
कैमूर के सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के एक गांव के 38 लोगों के सवाब का सैंपल जांच के लिए आईजीआईएमएस पटना भेजा गया था। जांच के बाद 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कैमूर के सभी कोरोना पॉजिटिव एक ही परिवार के हैं। गुरुवार को भी सासाराम की पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए एक चिकित्सक व उनके अस्पताल के स्टाफ सहित 12 लोगों का सैंपल जांच के लिए आईसीआईएमएस भेजा गया है।
इधर सासाराम में कोरोना के 6 नए मामलों की पुष्टि हुई। ये सभी बरादरी मुहल्ले के ही हैं। पांच सदस्य उसी परिवार के सदस्य हैं, जिस परिवार की महिला बुधवार को पॉजिटिव मिली थी। अब तक कुल सात मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज उस परिवार के संपर्क में आने से पीड़ित हुआ है। शहर का बरादरी मोहल्ला हॉटस्पॉट बन चुका है। इसी के साथ सख्ती और बढ़ा दी गई है। चैनपुर में भी आठ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दो बच्चे व तीन महिलाएं शामिल हैं।
7 लोगों की कोरोना पॉजिटिव की ख़बर के आते ही कैमूर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और कई स्थानों को चिन्हित कर सील कर दिया है। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट आने से पहले ही इसका एडवांस प्लान तैयार कर लिया था। जैसे ही 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई उसे लागू कर दिया।
उधर सासाराम में कोरोना का हॉट स्पाट बना बारादरी मोहल्ला का परिवार गोला बाजार में आलू के व्यापार से जुड़ा हुआ है। सभी पुरुष सदस्य थोक एवं खुदरा दोनों व्यापार करते हैं। ऐसे में ये व्यापार के क्रम में कई लोगों के संपर्क में आए होंगे। अब 4 पुरुष सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप है। गोला सब्जी बाजार शहर का सबसे बड़ा सब्जी बाजार है, ऐसे में चिंता की रेखाएं कई तरफ हैं। ऐसे में प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...