ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Bihar Jobs: सारे पेपर लीक के तार नालंदा से ही क्यों जुड़ते हैं नीतीश जी? तेजस्वी यादव ने पूछा तीखा सवाल

02-Dec-2024 07:05 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: (Bihar News) बिहार में नौकरी के लिए हो रही परीक्षा में एक और पेपर लीक का मामला सामने आया है. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार को आयोजित की गई सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की परीक्षा में धांधली सामने आयी है. करीब साढ़े चार हजार पदों पर नियुक्ति के लिए हो रही परीक्षा में पेपर लीक समेत  दूसरी गड़बड़ियां सामने आने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. मामले की जांच कर  रही पुलिस ने 35 लोगों को हिरासत में लिया है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है.


बिना धांधली के कोई परीक्षा नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CHO परीक्षा में पेपर लीक के बाद सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं. तेजस्वी ने कहा है कि सत्ता संरक्षित पेपर लीक माफिया ने फिर से बिहार में लीक का बड़ा कारनामा किया है. रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) की हुई ऑनलाइन परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद इसे रद्द करना पड़ा है. बिहार में कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं हो रही जिसमें BJP-JDU की घालमेल वाली सरकार के संरक्षण में धांधली नहीं हो रही है.


नीतीश के गृह जिले से ही सारे माफिया

तेजस्वी यादव ने कहा है कि नौकरी के लिए होने वाली परीक्षा में जब गड़बड़ी सबके सामने आ जाती तो मजबूरी में यह सरकार उसे रद्द करती है अन्यथा परीक्षा को साफ-सुथरा करार दे परीक्षा माफिया से हुई कमाई का बंदरबांट कर लिया जाता है. क्या यह सच नहीं है कि सभी परीक्षाओं के पेपर लीक माफ़िया के कर्ता-धर्ता प्रदेश के मुखिया के गृह जिले से ही संबंध रखते है?


तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब तक नीतीश-भाजपा सरकार है, कोई भी परीक्षा कदाचार मुक्त हो ही नहीं सकती है क्योंकि परीक्षा माफिया के सदस्य हर बार सरकार के ही क़रीबी निकलते हैं. क्या लोगों ने कभी मुख्यमंत्री को किसी भी पेपरलीक पर बोलते सुना है? पेपरलीक सह परीक्षा माफिया पर उनकी चुप्पी में ही लीक का रहस्य छुपा है. यह संयोग तो नहीं हो सकता है कि सभी परीक्षाओं एवं पेपर लीक के तार हमेशा एक विशेष जिले से ही जुड़े रहते है.

ब्यूरो रिपोर्ट फर्स्ट बिहार/झारखंड, पटना