ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : जीविका दीदी के नाम पर अश्लील ग्रुप, पुलिस ने दबोचा तो..

07-Apr-2022 10:26 AM

GAYA : गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जीविका दीदी के नाम पर एक अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने एक व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट किया था। इस व्हाट्सएप ग्रुप में जीविका दीदी की फोटो लगा दी और इस व्हाट्सएप ग्रुप को आई लव यू नाम से ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह इस व्हाट्सएप ग्रुप को चला रहा था और लगातार इस ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करता था।


आपको बता दें कि जीविका दीदी के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सूरज सिंह नाम के शख्स ने इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई जीविका दीदियों को जोड़ दिया था। इसके बाद वह खुद इस ग्रुप से एग्जिट कर गया था। गिरफ्तार युवक ने जिसे जीविका दीदी की तस्वीर इस्तेमाल करते हुए अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप बनाया उसे वह जानता तक नहीं है। पुलिस के लिए भी यह समझ से परे है कि युवक ने ऐसा क्यों किया।


इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी का कहना है कि इसी साल 25 जनवरी को चार जीविका दीदियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किए गए और फिर बाद में उन्हें इस ग्रुप का एडमिन बना दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उस नंबर की पड़ताल शुरू की जिस नंबर से यह अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप पर क्रिएट किया गया था। आखिरकार पुलिस को आरोपी युवक सूरज सिंह तक पहुंचने में सफलता हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।