ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर भारी बवाल, रोड़ेबाजी में पुलिस के कई जवान घायल

23-Jul-2023 06:30 PM

By First Bihar

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर भारी बवाल हुआ है। दो पक्षों के बीच हुई रोड़ेबाजी के घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जबकि सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को शीशे टूट गए। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा।


दरअसल, दरभंगा के शिवधारा में मुहर्रम का झंडा लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और रोड़ेबाजी शुरू हो गई। सिटी एसपी शांति समिति की बैठक कर रहे थे, तभी उपद्रवी हंगामा करने लगे। देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी कर दी। जिसमें पुलिस के 6 से अधिक जवान घायल हो गए। 


डीएम राजीव रौशन और एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। पूरे मामले पर एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और सख्त कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि यह वही जगह है जहां रामनवमी के मौके पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दावा किया है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।