ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार: झंडा फहराने को लेकर मैडम और सर में हो गया झगड़ा, मैडम...

बिहार: झंडा फहराने को लेकर मैडम और सर में हो गया झगड़ा, मैडम बोली..15 अगस्त को आप फहरा चुके हैं अब 26 जनवरी में हम फहराएंगे

26-Jan-2022 07:11 PM

MADHEPURA: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मधेपुरा में झंडा फहराने को लेकर मैडम और सर के बीच झगड़ा हो गया। झंडोत्तोलन को लेकर दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई। मैडम का कहना था कि 15 अगस्त को आप झंडा फहराए थे अब 26 जनवरी को हम झंडोत्तोलन करेंगे। मैडम और सर के बीच हो रहे झगड़े को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 


पूरा मामला बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। यहां संचालक राजेश कुमार व वार्डन श्वेता भारती के बीच झंडोत्तोलन को लेकर विवाद हो गया। दोनों झंडा फहराने की जिद पर अड़े थे। इस दौरान स्कूल परिसर में काफी देर तक दोनों के बीच नोकझोंक हुई। इस बीच एक दूसरे से रस्सी को एक ही साथ दोनों अपनी ओर खींचा जिससे झंडोत्तोलन हो गया। 


स्कूल के संचालक राजेश कुमार का कहना था कि किसी हाल में झंडा हम ही फहराएंगे। वही वार्डन श्वेता भारती का कहना था कि ऐसे कैसे हो सकता है झंडा हम फहराएंगे। श्वेता मैडम ने कहा कि 15 अगस्त को आप झंडा फहरा चुके है इसलिए 26 जनवरी में हम झंडा फहराएंगे। मैडम और सर के बीच हो रहे झगड़े को देख लोग भी हैरान रह गये। झंडोत्तोलन को लेकर दोनों की बीच हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस मामले में अब तक वरीय अधिकारियों की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।