ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / बिहार : झाड़फूंक के चक्कर में ओझा की बेरहमी से हत्या, मुजफ्फरपुर से...

बिहार : झाड़फूंक के चक्कर में ओझा की बेरहमी से हत्या, मुजफ्फरपुर से बुलाकर वैशाली में मौत के घाट उतारा

23-Feb-2022 04:24 PM

VAISHALI : खबर वैशाली की है, जहां ससुराल आए एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना वैशाली थाना क्षेत्र के मदरना गांव की है। मृतक ओझा का काम करता था और झाड़फूंक करने के लिए मुजफ्फरपुर से वैशाली आया था। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के खेमस पकड़ी निवासी रामाधार सिंह के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कुएं की नाली से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने सात लोगों के खिलाफ वैशाली थाने में केस दर्ज कराया है।


मृतक के परिजनों के मुताबिक 60 वर्षीय रामाधार सिंह झाड़फूंक करने का काम करते थे। बीते 21 फरवरी को उनके ससुराल का रहनेवाला मनीष उनके घर पहुंचा था और उन्हें अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है कि मृतक रामाधार सिंह मनीष के बीमार बच्चे का झाड़फूंक कर इलाज कर रहे थे। हत्या वाले दिन भी उन्होंने मनीष के बच्चे का झाड़फूंक किया था।


आशंका जताई जा रही है कि झाड़फूंक के चक्कर में ही रामाधार सिंह की जान चली गई है। पिछले एक साल से रामाधार सिंह आरोपी हरिवंश सिंह के बेटे का इलाज कर रहे थे लेकिन बच्चे की तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। जिसके बाद हरिवंश और उसके बेटे को शक हुआ कि कहीं ओझा ने ही तो उसके बेटे को बीमार कर दिया है, इसी अंधविश्वास में ओझा रामाधार सिंह की हत्या कर शव को कुएं के नाली में फेंक दिया गया।


इधर, केस दर्ज होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस ने मृतक ओझा के खून से सने कपड़े को बरामद किया। पुलिस ने मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं अन्य अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।