ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : जींस फैक्ट्री से लाखों रुपए चुराकर फरार हो गया था नाबालिग, घर पहुंचने से पहले पुलिस ने दबोचा

20-Jul-2022 04:23 PM

GAYA : दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शख्स दिल्ली के एक जींस फैक्ट्री में काम करता था और 27 लाख रुपया चुराकर फरार हो गया था। दिल्ली से औरंगाबाद स्थित अपने घर जाने के बाद गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तार शख्स के पास से पुलिस ने 26.51 लाख रुपया कैश बरामद किया है।


दरअसल, बीते मंगलवार को दिल्ली से गया पहुंची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से उतरा नाबालिग शख्त तेजी से भाग रहा था। इसी दौरान स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवानों की नजर उसपर पड़ी। पुलिस ने जब उसको रोककर सवाल जवाब शुरू किया तो सारा सच सामने आ गया। आरपीएफ के जवानों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो सभी की आंखे खुली की खुली रह गईं। बैग में 26.51 लाख रुपए कैश देखकर सभी दंग रह गए।


पूछताछ के दौरान नाबालिक लड़के ने बताया कि वह दिल्ली के करोलबाग में एक जींस की फैक्ट्री में काम करता है और फैक्ट्री मालिक का पैसा चुराकर वहां से भागा था। वह औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र स्थित वर्मा खुर्द गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरपीएफ ने जब दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा तो मामला सही पाया गया। बुधवार को दिल्ली पुलिस गया पहुंची और आरोपी नाबालिग से पूछताछ की। बाद में आरपीएफ ने नाबालिग लड़के को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।