बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
12-Dec-2022 02:05 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे की गुंडई सामने आयी है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास की है। यहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान 10 राउंड फायरिंग की गई है। गोलीबारी की इस घटना में एक शख्स को गोली लगी है। जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे और उसके समर्थकों पर गोलीबारी करने का आरोप है।
दरअसल, एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। इसी दौरान 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें रवि नाम के युवक के सिर में गोली लग गई है वहीं मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष के लोग अपनी जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके सहयोगियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोलीबारी की इस घटना में रवि कुमार को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में खून से लथपथ रवि को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीन पर जबरन कब्जा जमाने के लिए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने घटना को अंजाम दिलाया है। विधायक के बेटे ने मौके पर मौजूद होकर गोली चलाई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।