बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Apr-2024 06:23 PM
By First Bihar
ARA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी आम हो या खास किसी को भी अपनी गोली का निशाना बनाने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने जेडीयू नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैल दी। घटना आरा नगर थाना क्षेत्र के गांगी मुहल्ले की है।
दरअसल, बदमाशों ने जेडीयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह के घर पर फायरिंग की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेडीयू नेता विश्वनाथ सिंह ने घटना की जानकारी भोजपुर एसपी और टाउन थाने की पुलिस को दो दी है। लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
जेडीयू नेता ने बताया है कि पिछले साल 28 अप्रैल को भी उनके ऊपर फायरिंग की गई थी। इस घटना में उन्हें चार गोलियां लगी थी लेकिन इस हमले में वे बाल-बाल बच गए थे। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा में एक गार्ड को तैनात किया गया था जिसे इसी महीने एक अप्रैल को हटा लिया गया है।
विश्वनाथ सिंह के मुताबिक, शनिवार की रात खाना खाने के बाद वे अपने कमरे में चले गए। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी और वहां से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उनका कहना है कि वे अक्सर हेरोइन तस्करों के खिलाफ आवाज उठाते रहते हैं, इसलिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।