बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
05-Apr-2024 01:45 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां बिहारशरीफ मंडलकारा में बंद एक विचराधीन बंदी की मौत हो गई है। बंदी की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
मृतक की पहचान बिहार थाना क्षेत्र के गौरागढ़ मोहल्ला निवासी छोटे राम के बेटे राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ राजकुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया था।
शुक्रवार को जेल में अचानक राजकुमार की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक बंदी के परिजन अस्पताल पहुंचे और जोरदार हंगामा करना शुरू दिया।
गुस्साए परिजनों ने मृतक बंदी के शव को अस्पताल के चौराहे पर रख दिया और वहां आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजकुमार की मौत हुई है। राजकुमार टीवी रोग से ग्रसित था। इसकी जानकारी देने के बाबजूद भी पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी।