ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बिहार : जेल के अंदर 5 सालों से बंद कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप

11-Jun-2023 02:11 PM

By First Bihar

BETTIAH : आपने अक्सर कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अगर आपने कोई सजा किया है तो जेल जाना होगा। इसके आलावा लोग जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की बात करते हैं। ऐसा कहते हैं कि यहां परिंदा भी पड़ नहीं मार सकता है। लेकिन, अब इन तमाम दावों का पोल खोलने वाला एक मामला बेतिया से निकल कर सामने आया है। यहां मंडल कारा में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। इस मृतक कैदी की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव निवासी मोहन साह के 32 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार के रूप में की गई है। 


दरअसल ,अशोक एटीएम मशीन चोरी और मादक पदार्थ मामले में 2019 में जेल गया था। पिछले सप्ताह ही उसे मादक पदार्थ मामले में 10 साल की सजा भी हुई थी। इसके बाद अब इसकी मौत हो गयी है।  अचानक कैदी की मौत के बाद मंडल कारा प्रभारी अधीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि अशोक की तबीयत खराब थी। उसे जीएमसीएच बेतिया इलाज के लिए भेजा गया था।  इलाज के बाद वह फिर वापस मंडल कारा आ गया था।  इसके बाद फिर से इसकी तबियत खराब हो गयी और इसकी मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का कहना है कि मेरे बेटे की तबीयत खराब थी। उसे दिन में पुलिस इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच लेकर आई थी लेकिन उसका सही इलाज नहीं हो पाया। उसे फिर पुलिस जेल लेकर चली गई और आज उसे मृत अवस्था में फिर जीएमसीएच लेकर आई ह। जेल प्रशासन ने मेरे बेटे की हत्या की है। 


इधर, मृतक कैदी अशोक साह की मौत के बाद से परिजनों में हड़कंप मच गया है। ये लोग लगातार जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगा इन्साफ की गुहार लगाई है। ये लोग इसकी जांच ऊपर के अधिकारियों से करवाने की मांग कर रहे हैं। जेल प्रसाशन का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।