ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने के.के कश्यप को बनाया राज्य इंटक का...

बिहार इंटक अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने के.के कश्यप को बनाया राज्य इंटक का प्रवक्ता, सचिव की भी दी जिम्मेदारी

25-Apr-2022 02:38 PM

PATNA : बिहार इंटक की 63वीं कार्यसमिति की बैठक सदाकत आश्रम में बिहार इंटक के अध्यक्ष व इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में बिहार के तमाम जिलों के अध्यक्ष व महिला इंटक अध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक का उद्घाटन बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने किया।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि मजदूरों और इंटक के साथ कांग्रेस हमेशा से खड़ी है। बिहार इंटक बहुत ही सराहनीय कार्य मजदूर हितों में कर रहा है। इस बैठक के दौरान के. के. कश्यप उर्फ शिवजी ओझा को बिहार इंटक का प्रवक्ता सह सचिव पद का प्रभार दिया गया। 


इंटक अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने 1 मई श्रमिक दिवस, 3 मई इंटक की 75वीं स्थापना दिवस और 18 जून को बिहार की राजधानी पटना में इंटक का त्रैवार्षिक सम्मलेन करने की घोषणा की। आय व्यय का ब्यौरा महामंत्री श्री नंदन मंडल ने दिया। इस मौके पर आलोक रंजन श्रीवास्तव, शत्रुघ्न मिश्रा, मोहित रंजन, धीरेंद्र कुमार व दशरथ राय ने अपने विचार रखे।