ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Home / news / बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न.. अब शुरू होगी कॉपियों की जांच, अगले महीने आएगा...

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा संपन्न.. अब शुरू होगी कॉपियों की जांच, अगले महीने आएगा रिजल्ट

15-Feb-2022 08:20 AM

PATNA : एक फरवरी से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का सोमवार 14 फरवरी को समापन हो गया. अब 17 फरवरी से बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा शुरू होगी. इंटर परीक्षा समाप्त होने से पहले ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर की कॉपियों के जांच की पूरी तैयारी कर ली है. इंटर की कॉपियों की जांच 26 फरवरी से शुरू होगी और इसे आठ मार्च तक समाप्त कर लेना है. 


संभावना है कि इस बार भी समिति प्रशासन इंटर परीक्षा का रिजल्ट देशभर में सबसे पहले मार्च में ही कर देगा. पिछले साल बोर्ड प्रशासन ने 26 मार्च 2021 को ही इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था. इंटरमीडिएट परीक्षा के आखिरी दिन प्रथम पाली में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न भाषा विषयों की परीक्षा आयोजित की गई. 


वहीं, दूसरी पाली में विज्ञान वाणिज्य और कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस, मल्टीमीडिया एंड वेब टेक्नोलॉजी, योगा एंड फिजिकल एजुकेशन और वोकेशनल के परीक्षार्थियों के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित हुई.


इंटरमीडिएट परीक्षा के आयोजन के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 सफलतापूर्वक संपन्न हुई. कोरोना महामारी से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बीच प्रॉपर प्लानिंग और पदाधिकारियों व कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय और कोरोना के प्रति परीक्षार्थियों में जागरूकता के प्रयासों के कारण इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण और स्वच्छ संपन्न हुई, जो एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है.