Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
02-Feb-2020 01:51 PM
PATNA : बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट की परीक्षा कल यानी की 3 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 13 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा में तकरीबन 12 लाख 5 हजार 390 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सूबे में इंटर के एग्जाम के लिए कुल 1283 सेंटर बनाये गए हैं. सिर्फ पटना में कुल 82 केंद्र बनाए गए हैं.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थियों की तस्वीर होंगी. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जायेगा.
इंटर परीक्षा की 10 जरूरी बातें -
1. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में सेंटर पहुंचे
2. तीन फरवरी से 13 फरवरी तक होगी परीक्षा
3. एडमिट कार्ड में डिटेल और फोटो में गलती होने पर भी देंगे परीक्षा
4. इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर रहेगा परीक्षार्थियों का फोटो
5. आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड और पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी दिखाकर दे सकते हैं परीक्षा
6. कंट्रोल रूम से मिलेगी परीक्षा संबंधित सूचना
7. कंट्रोल रूम के फोन नंबर : 0612-2230009 और फैक्स नंबर : 0612-2222575
8. सभी जिलों में 4 -4 मॉडल सेंटर केंद्र बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिलाएं रहेंगी
9. इस साल परीक्षा में 12, 05, 390 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
10. कुल 1283 सेंटर पर होगा इंटर का एग्जाम