चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
05-Feb-2020 06:20 PM
PATNA : इंटर की परीक्षा में 183 स्टूडेंट्स एक्सपेल्ड हुए हैं. तीसरे दिन 35 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया है. एग्जाम के पहले दिन सोमवार को भी 56 बच्चों और दूसरे दिन 94 परीक्षार्थियों को नक़ल करने के जुर्म में निष्कासित किया गया था. इसबार इंटर का एग्जाम कड़ाई से लिया जा रहा है. बच्चे जूता-चप्पल पहन कर एग्जाम नहीं दे रहे हैं. नक़ल रोकने के लिए बोर्ड सारे तरीके अपना रही है.
इंटर के एग्जाम सेंटर पर काफी कड़ाई से बच्चों की जांच की जा रही है. बुधवार को परीक्षा के तीसरे दिन 35 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है. नकल करते समय पकड़े जाने को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पटना, नालंदा, रोहतास, नवादा, सीवान, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, मुंगेर, बेगूसराय और शेखपुरा जिले से कुल 35 स्टूडेंट्स को एक्सपेल्ड किया गया है.
तीसरे दिन सबसे ज्यादा रोहतास से 8 बच्चों को निष्कासित किया गया है. बता दें कि दूसरे दिन भी इस जिले से 9 बच्चों को निकाला गया था. जबकि पटना और नालंदा में 4-4, जहानाबाद और मधेपुरा से 3-3 परीक्षार्थियों को एक्सपेल्ड किया गया है. बता दें कि बिहार इंटरमीडिएट एग्जाम के आज तीसरे दिन फर्स्ट सीटिंग में बायोलॉजी और सेकेण्ड सीटिंग इकोनॉमिक्स में विषय की परीक्षा थी. साथ ही साथ सेकेण्ड सीटिंग में ही वोकेशनल में फाउंडेशन कोर्स विषय का भी पेपर लिया गया.
राज्य के सभी जिलों में 1283 केंद्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की परीक्षा ली जा रही है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 12 लाख पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा है. इसमें पांच लाख 48 हजार 736 छात्राएं और 6 लाख 56 हजार 654 छात्र शामिल हैं.