गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
04-Aug-2022 12:36 PM
By Vikramjeet
VAISHALI : वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर बवाल किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर आक्रोशित परिजनों को समझाने की कोशिश में जुट गये हैं.
बताया जाता है कि लालगंज थाना क्षेत्र के जहानाबाद गांव निवासी भुनेश्वर राय का 29 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की सड़क दुर्घटना हुई थी. इसमें विकास का पैर फ्रैक्चर हो गया था. जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें यादव चौक स्थित इंद्रा मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई. परिजनों ने मौत के बाद डॉक्टरों पर इलाज के क्रम में लापरवाही करने का आरोप लगया और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया.
मरीज की मौत के बाद अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गये. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाने के पुलिस अधिकारी पहुंचकर आक्रोशित को नियंत्रित करने में जुटी है. हालांकि, आक्रोशित परिजनों का मांग है कि प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और स्वास्थ्यकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं.