मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
24-Jul-2022 08:12 AM
PATNA : बिहार में होमगार्ड जवानों को मॉडर्न बनाने की तैयारी तेज हो गई है. जवानों को अत्याधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. इन हथियारों में एसएलआर, इंसास व एके-47 जैसे अत्याधुनिक शामिल हैं. हथियार ट्रेनिंग के दौरान जवानों को हथियार को एसेम्बल करना, मैगजीन लोड करना, साफ- सफाई करने और नियंत्रित करने के बारे में जानकारी दी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड मुख्यालय से मिले निर्देश 200 जवानों को आधुनिक हथियार की ट्रेनिंग के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया है. सभी जवानों को अत्याधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. साथ ही जवानों से करा कर मार्डन बनाया जा रहा है. होमगार्ड जवानों के कंधे पर संवेदनशील जगहों जैसे बैंक सुरक्षा, डाकघरों की सुरक्षा के अलावा विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी रहती है. ऐसे में इनको विशेष विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है.
अग्नि शमन अधिकारी अखिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि होमगार्ड जवानों को नये अत्याधुनिक हथियार को लेकर मुजफ्फरपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आंकड़ों के अनुसार जिलें में 829 होमगार्ड जवानों की तैनाती है. जिसमें 447 जवान विधि व्यवस्था, 43 विधि व्यवस्था पटना भेजा गया है. 47 जवान मंडल कारा सहरसा, 26 जवान बैंक, 10 जवानों की ड्यूटी डाकघर, 62 जवान उत्पाद विभाग, 10 जवान विद्युत विभाग, 25 जवान मैगजीन एवं संगठन की ड्यूटी पर तैनात है.
वहीं, 200 जवानों की ट्रेनिंग मुजफ्फरपुर व 113 जवानों की ट्रेंनिग सहरसा के बरियाही स्थित कैंप में चल रही है. गृह रक्षा वाहिनी के नवनियुक्त महिला और पुरुष दोनों होमगार्ड के जवानों को आर्मी की तर्ज पर प्रशिक्षित किया जा रहा हैं. चार महीने के कड़ी परिश्रम से जवान खुद को फिट कर नये हथियार की जानकारी के बाद लौटेंगे. फिर उनके पोशाक और ड्यूटी के अंदाज में भी फर्क देखने को मिलेगा. समय के साथ अत्याधुनिक तकनीक की जानकरी मिलना जवानों के लिए काफी जरुरी थी.