Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
08-Jan-2022 08:22 AM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA : कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में है. वहीं बगहा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने उजागर हुई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्नाटांड़ में कोरोना गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाते हुए महिलाओं को बंध्याकरण कर उन्हें फर्श पर लिटा दिया गया.
अस्पताल के बेड के साथ ही फर्श पर ही बंध्याकरण के बाद महिलाओं को चटाई देकर सुला दिया गया. कड़ाके की ठंड और कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही देखकर मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. आदिवासी बाहुल्य हर्नाटांड़ पीएचसी में एक संस्था की ओर से बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया और मरीजों को बंध्याकरण के बाद भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है.
सूचना के बाद अस्पताल में पहुंची प्रखंड प्रमुख शिवरानी देवी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अस्पताल के बेड के साथ ही प्रसव कक्ष का फर्श तक मरीज है ऐसे में प्रसव कार्य भी कुव्यवस्था का भेंट चढ़ गया है. बड़ा सवाल यह है कि क्या कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का ज्ञान बांटने वाले सरकारी महकमा खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भूल गया और सवाल यह भी की ठंड में बंध्याकरण के बाद मरीजों को फर्श पर सुलाने की अनुमति किसने दी।.