ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार: हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, बदमाशों ने...

बिहार: हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, बदमाशों ने पीट-पीटकर ले ली थी शख्स की जान

04-Jun-2022 05:05 PM

LAKHISARAI: हत्या के एक मामले में लखीसराय की कोर्ट ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। व्यवहार न्यायालय के एडीजी 3 श्रीराम झा की कोर्ट ने शनिवार को पांचों दोषियों की सजा का ऐलान किया। जबकि कोर्ट ने एक आरोपी को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने सभी दोषियों पर 20-20 हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।


हत्या का यह मामला साल 1993 का है। जानकारी के मुताबिक सुरेश यादव अपने बहनोई चंद्रिका यादव के साथ बेटी की शाद के लिए लड़का देखने हलसी थाना क्षेत्र के बिजुलखी गए थे। लड़का देखने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान हलसी हाई स्कूल के के पास फुटबॉल खेल रहे कुछ खिलाड़ियों ने चंद्रिका यादव के साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल चंद्रिका यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 


इस मामले में राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह, निरंजन सिंह, रवि सिंह, प्रवीण सिंह और अरविंद सिंह को आरोपित बनाया गया था। इसी मामले में लंबी सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जबकि एक अभियुक्त अरविंद को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया।इस मामले में पांचों दोषियों को भादवि की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास की सजा मिली है।