ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Aug-2024 12:38 PM
By First Bihar
SASARAM: रोहतास के सासाराम में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने 24 वर्षीय आभूषण व्यवसायी सूरज सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खिलाफ सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए हैं और भारी बवाल कर दिया है। गुस्साए लोगों ने थाने को घेर लिया है। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है।
दरअसल, बद्दी थाना क्षेत्र के सीकुही गांव निवासी स्वर्ण कारोबारी सूरज सोनी आलमपुर बाजार स्थित अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने लूटपाट की और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी थी। कारोबारी की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनके पास से डेढ़ सौ ग्राम सोना, साढ़े सात किलो चांदी और 20 हजार से अधिक कैश लूट लिया था।
वारदात के अगले दिन मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और बड़ी संख्या में वह थाने के पास पहुंच गए और थाना का घेराव कर दिया। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया हालांकि लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे।
परिजनों का कहना है कि बद्दी थाना से महत्व 100 गज की दूरी पर यह वारदात हुई है, अगर पुलिस सजग होती तो वारदात को टाला जा सकता था और आज सूरज सोनी जिंदा होते। पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। इलाके में तनाव की स्थिति है हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात काबू में है।