ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: गुटखा खाकर सड़क पर थूकना ट्रक चालक को पड़ा भारी, शिक्षक ने कराया पैंट और जूता साफ़...

02-May-2022 09:27 AM

VAISHALI: इस वक़्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां वाहन में बैठकर सड़क पर थूकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। जिले के महनार में गुटखा खाकर सड़क पर थूकने से नाराज शिक्षक ने ट्रक चालक को पुलिस के सामने ही उसकी इस गलती की सजा दे डाली। जिसके बाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह देखने के लिए आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस भी तमाशबीन की नजर में आयी। शिक्षक ने  ड्राइवर से अपना और अपने सहयोगी का जुटे और पैंट को साफ करवाया। 



दरअसल, महनार के शिक्षक सुजीत झा पैदल ही बाजार से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सामान से लदा एक ट्रक गुजरा। ड्राइवर पिंटू कुमार ने चलते ट्रक से गुटका खाकर थूंक दिया। जो जाकर शिक्षक सुजीत झा के कपड़ों और जूते पर पड़ गया। जिसके बाद गुस्से से आगबबूला होकर सुजीत झा ने धीमी रफ्तार से जा रहे ट्रक को मौके पर रुकवा लिया। ट्रक चालक और शिक्षक के बीच काफी कहासुनी होने लगी। 



वहीं, इस घटना के बाद महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बात बढ़ने पर चालक पिंटू कुमार को मजबूरन ट्रक से नीचे उतरना ही पड़ा। उसने अपने गमछे को गीला कर बीच सड़क पर सबके सामने शिक्षक की पैंट और जूते की सफाई की। ट्रक चालक काफी देर तक शिक्षक के पैंट और जुटे में लगे दाग को साफ़ करता रहा। शिक्षक ने उसे नैतिकता और स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया।