Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
15-Oct-2022 02:35 PM
GAYA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जीरो टॉलरेंस नीति पर विशेष ध्यान देते रहते हैं। सीएम लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसने की चेतावनी भी देते रहते हैं। इसी कड़ी अब एक मामला गया से आ रहा है, जहां गया के डीएम डॉ त्यागराजन ने अपना जनता दरबार लगाया था और लोगों की फ़रियाद सुन रहे थे। डीएम के जनता दरबार में फरियादियों विभिन्न विभागों की शिकायत की, इसी दौरान फरियादी ने कहा कि सर अधिकारी हमारा काम नहीं करते हैं,काम के बदले पैसे मांगे जाते हैं. यह सुनते ही डीएम त्यागराजन का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया और डीएम शिकायतकर्ता को लेकर विभाग पहुंच गए।
वहीं, डीएम के पहुंचते ही विभाग में हड़कंप मच गया, इस दौरान डीएम कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई गयी। इस दौरान एक शिकायतकर्ता ने जिला पदाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन के सामने कहा कि उसकी शिकायत को लेकर अधिकारी कहते हैं कि काम नहीं होगा। वह पिछले 3 महीनों से विभाग के चक्कर लगा रहा है लेकिन अधिकारी नहीं सुनते हैं और कहते हैं कि बिना पैसे के काम नहीं होता है। जिसके बाद डीएम गुस्सा हो गए और उन्होंने उसी समय अधिकारियों को फटकार भी लगाई। इसके साथ ही लंबित पड़े कार्यों को जल्द निष्पादन करने को कहा। डीएम ने कई कार्यालयों में पंजीयन रजिस्टर को भी चेक किया।
डीएम के इस औचक निरीक्षण के दौरान कई व्यक्तियों ने जिला पदाधिकारी से दफ्तरों में ससमय काम नहीं करने की भी शिकायत की। जिसे डीएम ने काफी गंभीरता से लिया। इस तरह की शिकायत वाले अधिकारियों को वार्निंग भी दी। संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया।