ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 2 अक्टूबर से होगी जल, जीवन और हरियाली योजना की शुरुआत, जल संग्रहण...

2 अक्टूबर से होगी जल, जीवन और हरियाली योजना की शुरुआत, जल संग्रहण के लिए राज्य सरकार ने बनाई कई योजना

16-Sep-2019 05:03 PM

By 9

PATNA: जल, जीवन और हरियाली को लेकर गंभीर नीतीश सरकार इस योजना की शुरुआत आगामी दो अक्टूबर से करेगी. मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार जल संग्रहण को लेकर कई उपायों पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि जल संग्रहण के लिए सरकार तमाम तरह के उपाय कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य में एक लाख से ज्यादा तालाब हैं जहां सरकार जल संग्रहण करने के लिए गंभीरता से उपाय कर रही है. उन्होंने कहा कि लोगों ने सार्वजनिक क्षेत्र के साढ़े तीन लाख तालाब को अतिक्रमित कर लिया है जिसके चलते बारिश के पानी का भी संग्रहण नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे अतिक्रमित तालाबों को जल्दी ही अतिक्रमण से मुक्त कराएगी. मुख्य सचिव ने कहा कि दो अक्टूबर से जल,जीवन और हरियाली योजना की शुरुआत के दिन से ही सरकार हर पंचायत में कम से कम एक जल स्त्रोत बनाने का काम करेगी. दीपक कुमार ने कहा कि गंगा नदी के संचित पानी को दक्षिण बिहार के जिलों में ले जाकर उसका पेय जल के तौर पर इस्तेमाल करने की योजना बनायी गयी है. जिससे गया, राजगीर और नवादा में पानी उपलब्ध कराया जा सके. मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ के पानी को भी राज्य सरकार संचित करेगी जिससे इसका उपयोग किया जा सके. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट