गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Aug-2020 08:55 AM
PATNA : बिहार में एंटीजन किट से संक्रमित पाए जाने वाले कोरोना मरीजों की मृत्यु होने पर भी आर्थिक मुआवजा मिलेगा. जिसे लेकर स्थिती स्पष्ट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि आम लोगों के बीच मुआवेजी को लेकर भ्रम की स्थिती पैदा हो गई है, ऐसे में उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एंटीजन जांच किट में पॉजिटिव पाए जाने का मतलब सिर्फ पॉजिटिव होता है. ऐसे में उन सभी मरीजों को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा, जिनकी कोरोना से मौत होती है.
बता दें कि बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण की जांच अलग-अलग माध्यमों से कर रहा है. ऐसे में लोगों के बीच उत्पन्न संशय को दूर करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिर्फ आरटीपीसीआर से ही कोरोना संक्रमण की पहचान नही होती है.
एंटीजन किट से पॉजिटिव हमेशा पॉजिटिव होता है और ट्रू नेट से निगेटिव हमेशा निगेटिव होता है. विभाग ने सभी संक्रमित मरीजों की मृत्यु के बाद मुआवजा देने के निर्देश दिया है. इसमें एंटीजन या आरटी पीसीआर को लेकर अलग से कोई निर्देश नहीं है. बता दें कि बिहार में कोरोना से 484 लोगों की मौत हो गई है.