ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
22-Feb-2022 11:15 AM
GOPALGANJ : कोर्ट कई बार ऐसे फैसले सुना देता है जो नजीर बन जाती है. ऐसा ही एक फैसला गोपालगंज से आया है. यहां किशोर न्यायालय के प्रधान मजिस्ट्रेट राकेश मणि तिवारी व सदस्य ममता श्रीवास्तव ने छेड़खानी करने वाले एक किशोर को अनोखी सजा सुनाई है. उसे अपने गांव के निकट के मध्य विद्यालय में बच्चों को तीन माह तक पढ़ाना होगा. इस किशोर पर लगे आरोपों को जानकर आप ताज्जुब करेंगे.
इंटरमीडिएट के इस छात्र पर मारपीट, छेडख़ानी और डायन एक्ट के तहत आरोप था. किशोर का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. पूछताछ के दौरान उसने प्रधान मजिस्ट्रेट को बताया कि वह बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहता है. इस पर उन्होंने पढ़ाई के बारे में सामान्य पूछताछ की तो उसने सभी प्रश्नों के सही जवाब दिए.
कोर्ट छात्र के जवाब से प्रभावित हो गया. इसलिए न्यायालय ने उस आरोपी छात्र को कोई अन्य सजा देने की बजाय उसकी प्रतिभा को देखते हुए पास के मिडिल स्कूल में पढ़ाने की सजा सुनाई. जिस दौरान आरोपी छात्र पढ़ायेगा स्कूल के प्रधानाध्यापक को किशोर पर नजर रखने का जिम्मा दिया गया है.
प्रधानाध्यापक को तीन माह बाद अपनी रिपोर्ट किशोर न्यायालय देनी होगी कि किशोर ने कोर्ट के आदेश का शत- प्रतिशत अनुपालन किया अथवा नहीं. प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय आगे की सुनवाई का रुख तय करेगा. बहरहाल कोर्ट ने पाने इस फैसले से किशोर को सुधरने का बड़ा मौका दे दिया है. अब न्यायालय के इस अनोखे फैसले की चर्चा चारों तरफ हो रही है. लोग इसकी सराहना भी कर रह हैं.