अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
29-Aug-2024 07:30 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर पुलिस ने पिछले सात दिनों से लापता बीपीएससी चयनीत शिक्षिका को सकुशल बरामद कर लिया है। शिक्षिका के परिजनों ने अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया था। अपहरण का केस दर्ज होने के बाद पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बरामदगी के बाद शिक्षिका ने जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
दरअसल, बीते 23 अगस्त को कुदरा स्थित अपने किराए के कमरे से स्कूल जाने के लिए निकली बीपीएससी चयनीत महिला शिक्षिका रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। शिक्षिका विद्यालय जाने के लिए निकली लेकिन रास्ते में ही गायब हो गई थी। शिक्षिका के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कुदरा थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शिक्षिका को उत्तर प्रदेश के लंका थाना क्षेत्र से बरामद किया है। जानकारी देते हुए शिक्षिका ने बताया कि थोड़ा परेशानी होने के कारण हम चले गए थे। किसी से संपर्क नहीं हो पाया ना किसी को बता पाए। बनारस से पुलिस द्वारा मुझे लाया गया है। अपना पुराना डेरा है वहीं से पुलिस हमको लेकर आई है।
जानकारी देते हुए मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया बीपीएससी से शिक्षिका की नौकरी हुई थी जो कुदरा में किराए पर मकान लेकर रहती थी। 23 अगस्त को पता चला परिजनों के द्वारा कि मिसिंग है। हम लोगों ने 24 घंटा इनका इंतजार किया जब यह बरामद नहीं हो पाई तो हम लोगों ने कांड अंकित कर छानबीन करना शुरू किया तो इनका अंतिम लोकेशन बनारस में पाया गया।
सर्विलांस के आधार पर जांच किया गया तो यह दो लड़कों के संपर्क में थी। दोनों लड़कों से उनकी काफी देर तक बात होती थी। इनका पुराना डेरा लंका पर था वही से बरामद कर लिया गया है। इनके द्वारा बताया गया था कि पहले एक अपने प्रेमी के संपर्क में थी फिर उसको छोड़कर दूसरे के साथ जुड़ गई। फिर उसको छोड़कर पहले वाले के साथ जुड़ गई।
इसी पर दूसरे लड़का लड़की को सुसाइड करने की धमकी देने लगा। शिक्षिका को लगा की अगर उसने सुसाइड कर लिया तो वह फंस जाएगी। इसी डर से वह सुसाइड करने की नीयत से घर से निकली। शिक्षिका ने अपना मोबाइल भी फेंक दिया था। यह अपहरण का मामला नहीं है। लड़की स्वेच्छा से चली गई थी। तीन-चार दिन इधर-उधर भटकी फिर पुलिस ने बरामद कर लिया है।